

पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस मार्च दो हजार पच्चीस तक की अवधि में कराए गए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के चौसठ हितग्राही मूलक एवं इक्कीस सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल अलजरिया एवं विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत मटकुली, टेकापार, पिसुआ एवं सिगानामा में मंगलवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर एनिमेटर श्रीमती गीता मेहरा, बृजेश मेहरा, श्रीमती मनोरमा सोनी, श्रीमती प्रीति सराठे , श्रीमती निर्मला बाथरे, श्रीमती अनीता विश्वकर्मा एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया ।विकास खंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत मटकुली टेकापार पिसुआ एवं सिगानामा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा इक्कीस सामुदायिक तथा चौसठ हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन मंगलवार को पूर्ण कर लिया गया इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि निन्यानबे लाख चौऊदा हजार चार सौ अठाईस रुपए का व्यय किया गया है, वर्ष के दौरान 23 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 62 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में जनशिक्षक गजेन्द्र अहिरवार पटवारी विनय कुशवाहा, पटवारी अनिल नायक, पटवारी सुमित पटेल को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षक बालकिशन साहू शिक्षिका श्रीमती रेणुका राज, महेश कुमार उईके, कमलेश मालवीय लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंचश्रीमती नेहा धुर्वे, श्रीमती शांति बाई, पवन कुमार, प्रदीप, सचिव जितेंद्र ठाकुर, विजय पटेल, अमीर सिंह, विनोद ठाकुर एवं ग्राम रोजगार सहायक अनिल जायसवाल, प्रमोद पटेल, हर प्रसाद यादव, कैलाश दरसुम्मा तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

