


नर्मदा पुरम / टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा पर दिन पर दिन ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। आए दिन छोटे हादसे होते रहते हैं। कारण वही कि वाहनों का अधिक गति से चलाना एवं कई दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते है जिससे दुर्घटनाओ का अंदेशा बना रहता है। कलेक्टेरेट जाने वाली रोड पर कई स्कूल भी हैं इसकी वजह से स्टूडेंट भी अपने साधन से स्कूल आते हैं और लेट होने से अपने दो पहिया वाहन अंधाधुन स्पीड से चलाते हैं और थोड़ी सी लापरवाही एक्सीडेंट का कारण बन जाती है। कुछ दिनों पूर्व एक बस ने एक स्कूटी चालक युवती को टक्कर मार दी थी जिससे युवती सड़क पर गिर गई शुक्र है कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्पीड ब्रेकर बनने से वाहनों की स्पीड पर कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन आज तक इस रोड पर स्पीड ब्रेकर क्यों नहीं बन रहे यह समझ से परे हैं।

