नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक अभियान 2.0 का भाजपा जिला कार्यालय में कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कॉल सेंटर का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के द्वारा किया गया। जिले के 1185 बूथों के सभी शक्ति केंद्रों का गठन कर लिया गया है। सभी शक्ति केंद्रों पर 14 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बूथ पर बूथ विस्तारक 10 घंटे का समय देंगे और संगठन के द्वारा तय किए गए कार्य को पूरा करेंगे । भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया शक्ति केंद्रों के साथ बूथ स्तर पर बनाई जाने वाली बूथ समिति की जानकारी कॉल सेंटर में रहेगी। इसके जरिए प्रदेश संगठन यह भी देखेगा कि जिले में कौन से शक्ति केंद्रों में पर बूथ समिति का कार्य कैसे चल रहा है। बूथ सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत बूथ विस्तारक बूथों पर जाकर बूथ समीतियों का वेरीकेशन करने का कार्य करेगें एवं पन्ना प्रमुख, पन्ना समीति का गठन करेगें। इस अभियान में बूथों पर निवासरत प्रदेश, जिला, मण्डल, स्तरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधी भी अपना समय देगें। कॉल सेंटर शुभारंभ में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, संभागीय कार्यालय प्रभारी हंसराय, प्रदेश सह संयोजक पियूष शर्मा, संदेश पुरोहित, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेशचंद मैना, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, श्रीमति सफलता तिवारी, श्रीमति वंदना दुबे, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया , सागर शिवहरे, विमल साहू, गोकुल पटैल, वीरू पटवा, दुर्गेश मिश्रा, पूनम मेषकर, श्रीराम सगर, सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

