नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला नर्मदापुरम द्वारा ग्राम मिसरोद, सिवनी मालवा में आज दिनांक 19 मार्च को भक्त सम्मेलन का आयोजन मिसरोद समिति द्वारा किया गया। जिसमें सर्वप्रथम 3 बार ओमकाराम कर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से किया गया। नर्मदापुरम समिति के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान समिति की गतिविधियों के अलावा समिति के राज्य प्रभारी सुनील अंबासेलकर के समिति की आचार संहिता, श्रीमती सुहासिनी ऋषि ने आध्यात्मिक साधना, श्रीमती स्मिता पाठक इच्छाओ पर नियंत्रण, श्रीमती नीरजा समधिया ने निःस्वार्थ सेवा के बारे में अपने व्याख्यान दिए। भक्त सम्मेलन में अन्य सेशन में सतना से पधारे ओंकार तिवारी, श्रीमती दीप्ति गोस्वामी, चैतन्य पुरी गोस्वामी, साई कृष्णा पांडे, सोपान अंबासेल्कर ने क्रमशः वृक्षारोपण (प्रेम तरु), ग्राम सेवा राम सेवा, नारायण सेवा (निशुल्क भोजन सेवा), सत्य साई कनेक्ट एवं भजन / भगवान के बारे में अपने उद्बोधन प्रदान किए और अंत में सामूहिक भजन और महामंगल आरती कर कार्यक्रम का सायंकाल 05 बजे समापन किया गया। इसी बीच भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम वासियों के अलावा पूरे जिले से लगभग 500 भक्त शामिल हुए और वे सभी अपने आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए जागृत हुए।

