नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /सिवनी मालवा स्काई ग्रुप द्वारा भीलट देव रिसोर्ट में फूल और गुलाल की होली का आयोजन रखा गया। स्काई ग्रुप की महिलाओं में राधा कृष्ण एवं ईशर गौरा बनी।महिलाओं द्वारा कृष्ण राधा के साथ फूल और गुलाल की होली खेली गई एवं ईशर गौरा के साथ गणगौर के झाले वारने लिए गए। महिलाओं द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें विजेता को पुरस्कार वितरित किये गये। ग्रुप द्वारा कान्हा एवं राधा के साथ गीतों पर नृत्य किया गया। आयोजन में सभी ने सह भोज किया है । कार्यक्रम में स्काई ग्रुप की सभी सदस्य उपस्थिति थी।

