नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / कल मंगलवार 21 मार्च को स्थानीय मानस भवन पॉलिटेक्निक चौराहा के सामने राष्ट्रीय पत्रकार महापंचायत का कार्यक्रम प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के साथ अन्य मंत्री भी रहेंगे शामिल। उक्त कार्यक्रम में नर्मदा पुरम सहित प्रदेश के हजारों की संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी प्रेस मीडिया कल्याण संघ के नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पत्रकारों की 9 सूत्री मांगों को लेकर यह महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर यह कार्यक्रम और आए दिन पत्रकारों के साथ कई ऐसे झूठे मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं और कोरोना काल में पत्रकारों ने अपनी जान की बाजी लगाकर शासन- प्रशासन की योजनाओं तक को जनता के बीच पहुंचाया। आज पत्रकार अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है ना ही पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण हो रहा है। सभी पत्रकारों से अपील की, कि पत्रकार महापंचायत कार्यक्रम भोपाल में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

