नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/वर्ष 2023-24 के लिए 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि के लिए मदिरा दुकानों के नवीनीकरण, लॉटरी के माध्यम से निष्पादन से शेष 05 एकल समूहों में सम्मिलित 15 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर के माध्यम से निर्धारित नियम प्रक्रिया, शर्तो, निर्देशों के अधीन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित निष्पादन जिला समिति द्वारा किया जाएगा। ई-टेण्डर के माध्यम से जिले की मदिरा दुकानों के निष्पादन का नवीन कार्यक्रम ई-टेण्डर के लिए ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई-टेण्डर ऑफर सबमिट करने की तिथि 20 मार्च को दोपहर 12 बजे से 22 मार्च 2023 को अपरान्ह 3 बजे तक, ई-टेंण्डर के लिए ऑनलाईन टेण्डर खोलने की तिथि 22 मार्च 2023 को अपरान्ह 3.30 बजे से तथा जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि एवं समय टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक, इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम से समयावधि में प्राप्त की जा सकेगी। आबकारी विभाग वेबसाईट www. excise.mp. gov. in व एनआईसी के पोर्टल https:// mptenders. gov.in से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

