नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /आज दिनॉंक 20 मार्च को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था ने नववर्ष के स्वागत की तैयारी एंव रूप रेखा बनाने के लिये सॉंवरिया ढाणी में आयोजन किया। जिसमें संस्था के परम संरक्षक डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर एवं संस्था के संरक्षक श्री मद भागवत कथा वाचक पंडि़त अनिल मिश्रा ने सभी सदस्यो को धर्म ध्वजा प्रदान की, ताकि सब अपने घरों पर धर्म ध्वजा फहरा सकें ओर हाथ में दीपक प्रज्लित कर शपथ ली कि हम सब हमेशा ही अपने भारत की संस्कृति का निर्वाह करेगें। गुड़ी पड़वा पर नववर्ष का स्वागत घरों में दीपक लगाकर , वंदनवार लगाकर करेगें एवं सभी को बधाई प्रेषित करेगें। आयोजन में मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के परम संरक्षक डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर , संरक्षक पंडिँत अनिल मिश्रा, संरक्षक श्रीमति सफलता तिवारी, संरक्षक सत्येन्द फौजदार, अध्यक्ष नीरजा फौजदार , रामगोपाल चौबे , अशोक श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता , भारती शर्मा , अनामिका वर्मा, अनीता अरुण जैन , शारदा जैन,कमल झा , राजेश पुर्विया , शैल शर्मा , उषा अग्रवाल, आशा बाजपेयी , रानी अरोरा , अनीता आर एल जैन , अल्पना सक्सेना , सिमरन अरोरा , ममता कुशवाहा , रिया मखिजा , अनन्ता चौबे , दुर्गेश परमार आदि उपस्थित थे। बड़े उत्साह पूर्वक सभी नव वर्ष का स्वागत करेगें।

