नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/ जिले में असामयिक वर्षा से हुई फसल नुकसानी के संबंध में जिला प्रशासन नर्मदापुरम द्वारा राजस्व, पंचायत एवं कृषि विभाग का सर्वे दल गठित किया गया है। जिनके द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से फसल नुकसानी का सर्वे किया जा रहा है। अपर कलेक्टर नर्मदापुरम मनोज कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सर्वे कार्य तेजी से जारी है। फसल नुकसानी के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। श्री ठाकुर ने कहा है कि किसान भाई परेशान ना हो। पूरी संवेदनशीलता के साथ फसल नुकसानी का सर्वे किया जा रहा है। किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसान भाई अपनी फसल नुकसानी के संबंध में संबंधित पटवारी एवं तहसील कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

