नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / भारतीय जनता युवा मोर्चा नर्मदापुरम द्वारा जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बाजार क्षेत्र में व्यापारियों एवं नागरिकों को भगवा तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अंकित सैनी ने बताया कि भाजयुमो द्वारा गाँधी चौक, इन्द्रा चौक, जयस्तंभ चौक, अमर चौक से होते हुए सतरस्ते स्थित माता महाकाली मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं भारत माता की आरती भी की गई। इस दौरान भाजयुमो प्रभारी लोकेश तिवारी , जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया , महामंत्री पूनम मेषकर, भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी, प्रकाश शिवहरे, ज़िला संयोजक सोशल मीडिया विभाग गजेंद्र चौहान, सहसंयोजक राहुल ठाकुर, रूपेश राजपूत , मुकेश नागर, सुमित गौर, वीरू पटवा , कुशाग्र द्विवेदी, शिवम शर्मा, शिवांक रावत, दुर्गेश मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, प्रवेश सोनी, सत्तू भाटिया, जसवीर सिंह बावरा, रामविलाश, देव कहार, शुभम विश्वकर्मा, मनजीत तोमर, विजय कहार सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

