नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 2 बूथ क्रमांक 104, 105 में चल रहे बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की बैठक संपन्न हुई। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की मंशा अनुरूप भाजपा प्रत्येक मतदान केन्द्र को सशक्त करने में जुट गई है। इस अभियान के तहत आज मंडल के सभी कार्यकर्ता बूथ विस्तारक अभियान में जुटे है। बैठक में संभाग कार्यालय मंत्री हंस राय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, विस्तारक जितेन्द्र शर्मा, सचिन तोमर, अतुल भण्डारी, जितेन्द्र राठौर, रिषभ शुक्ला, सहित शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बूथ विस्तारक अभियान में मतदान केन्द्र क्रमांक 104 का अध्यक्ष रीतेश चौहान एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 105 का अध्यक्ष जगदीश बिल्लौरे को घोषित कर संगठन एप्प पर नाम दर्ज किया।

