नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर बुधवार को जनपद बनखेड़ी के ग्राम पंचायत पलिया पिपरिया में भाऊ साहब भुस्कुटे लोक न्यास गोविंदनगर में गौ सेवा के लिए गोविंद गौशाला का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पशु पालन विभाग गुलशन कुमार बामरा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे। आगे मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात ओमकार सिंह द्वारा न्यास के समस्त गतिविधियों को अतिथि एवं गौपालको के समक्ष प्रस्तुत किया गया । साथ ही अतिथियों द्वारा 3 गौ सेवकों का सम्मान भी मंच से किया गया। सभी को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने न्यास के कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहाँ की न्यास लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है, जिसमे प्राकृतिक खेती के लिए किसानो को प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम सतत जारी है। गौशाला न्यास द्वारा अच्छे से चले जा रहा है। आज एक और नया गौशाला उद्घाटन किया गया। इससे आने बाले समय मे किसान बंधु एवं आस पास के जन समूहों को गौसेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चलाए जा रहे हैं प्राकृतिक खेती जागरूकता पर वार्षिक कैलेंडर का विमोचन अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रमुख सचिव श्री बामरा द्वारा उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहाँ की सेवा कार्य पुण्य का कार्य है। न्यास से सेवा के लिए प्रेरणा लेकर जा रहे है। अपने आस पास जो भी सेवा कार्य कर रहे है उनको जोड़ना चाहिए उनका सहयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम में न्यास के पदाधिकारी एवं 135 गौसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम पश्चात् प्रमूख सचिव श्री बामरा एवं कलेक्टर श्री सिंह द्वारा न्यास के सभी प्रकल्पों का अवलोकन कर सभी प्रकल्पों के कार्यों की प्रशंसा की।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722