नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/ मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग के निर्देशानुसार आयुष विभाग नर्मदापुरम द्वारा आज 23 मार्च गुरुवार को हाई स्कूल के पीछे ग्वालटोली नर्मदापुरम में प्रातः 10:00 से 4:00 तक महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले से आए आयुष के महिला चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सुविधा प्रदान की जावेगी। जिसमें विभिन्न प्रकार के रोग गठियावात, संधिवात, आमवात, अस्थमा, पेट से संबंधित रोग, हृदय से संबंधित रोग, मूत्र से संबंधित रोग, त्वचा से संबंधित रोग एवं सभी प्रकार के रोगों की चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को होने वाले रोग श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर मासिक धर्म की अनियमितता एवं अन्य महिला संबंधित रोगों के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी जनसामान्य शिविर में आकर चिकित्सा लाभ उठा सकते है ।

