नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नगरपालिका इस समय शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बहुत ही तत्पर दिख रही है। निरंतर शहर में नाले नालियों की सफाई करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 10 गोल्डन सिलिकॉन सिटी के रहवासियों द्वारा नगरपालिका स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी को बताया। जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए तत्काल वार्ड जमादार बैजू लुटारे को निर्देशित किया। वार्ड जमादार ने सफाई कर्मियों एवं मशीनों के साथ मिलकर कॉलोनी की सभी नालियों की सफाई करवाई।

