सेमरी हरचंद/ प्रदीप गुप्ता / युवा कांग्रेस नेता पंडित पलिया के इन दिनों चल रहे गांव गांव दौरे एवं जनसुनवाई के चलते लगातार किसानों की समस्याओं पर जोर दे रहे हैं। इसी के चलते सेदरवाड़ा सेमरी के एक किसान की फसल नहर विभाग की लापरवाही के कारण खराब होने की खबर जैसे ही पंडित पलिया को मिली तब तत्काल पलिया द्वारा तुरंत किसान के खेत का निरीक्षण किया गया एवं लापरवाही से जो खेत में नुक़सान हुआ। उसकी जानकारी तत्काल पलिया द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई। किसान गजेंद्र सिंह पटेल जिनकी फसल खराब हुई, उनके खेत का तत्काल फसल नुक़सान का सर्वे करवाया और उचित मुआवजा की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी।

