नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / मीना समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मीना ने बताया कि पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार इस बार नर्मदाचल मीना समाज, समाज के आराध्य श्री मीनेश भगवान की जयंती माखन नगर में आयोजित करेगा। जयंती के कार्यक्रम में आज दिनांक 24/03/2023 दिन शुक्रवार को शोभा यात्रा एवम वाहन रैली श्री राम जानकी मंदिर नर्मदापुरम रोड से सुबह 11 बजे से मुख्य मार्गों से होते हुए जय हिंद गार्डन पिपरिया रोड तक जाएगी, इसके उपरांत स्नेह मिलन, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक जनप्रतिनिधियों उद्वोधन, स्नेह भोज एवम अन्य समाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। युवा जिलाध्यक्ष निथलेश मीना, के मार्ग दर्शन में जयंती हेतु समाज के युवा एवम वरिष्ठ विगत 15 दिनों से अलग-अलग ग्रुप बनाकर समाज के गांवों में नर्मदापुरम एवम आसपास के जिलों में श्री मीनेश जयंती का प्रचार कर आमंत्रण दे रहे हैं। इस बार मीनेश जयंती का स्वरूप भव्य होगा, मीना समाज की ओर से सभी क्षेत्र के मीनाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। साथ साथ पुनः निवेदन किया कि सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचे।

