नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / राष्ट्रीय कैडेट् कोर महानिदेशालय के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम डायरेक्टर जनरल एन. सी. सी दिल्ली द्वारा नर्मदापुरम के एन.सी.सी इकाईयो निरीक्षण किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ए. वी. एस. एम, वी.एस.एम डी.जी एन.सी.सी दिल्ली द्वारा दोनों यूनिट 5 एम पी गर्ल्स बटालियन एवं 13 एम पी बटालियन के अधिकारीगण, आर्मी स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं 5 एम पी गर्ल्स एवं 13 एम पी बटलियन के चयनित सहायक एन. सी. सी अधिकारीगण से कर्नल दिनेश कनौजिया ने डी.जी एन.सी.सी महोदय का परिचय कराया गया।तत्पश्चात एन.सी सी के चयनित कैडेट्स द्वारा डी.जी एन.सी.सी महोदय को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया निरक्षण के दौरान 5 एम.पी. गर्ल्स बटालियन एवं 13 एम.पी. बटालियन के लाइन एरिया एवं स्टोर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात डी.जी. एन.सी.सी महोदय ने सेठानी घाट में पुनीत सागर अभियान में शामिल हुए। पुनीत सागर अभियान के तहत समस्त प्रकार के जलीय स्त्रोतों को साफ रखने हेतु एन सी सी के प्रत्येक कैडेट्स को डी.जी एन.सी.सी के समक्ष शपथ दिलाई गयी एवं 800 एन.सी.सी कैडेट्स के द्वारा नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर वृहद स्वछता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंत मे डी जी एन.सी सी द्वारा 5 एम.पी. गर्ल्स बटलियन के कैडेट वर्षा सूर्यवंशी एवं 13 एम.पी. बटलियन के सहायक एन.सी.सी अधिकारी जय वर्मा को उत्कृष्ट कार्य हेतु मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी मे डी.जी एन.सी.सी द्वारा नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम मे निर्मित फायरिंग रेंज का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के अंत में डी.जी ने चयनित कैडेट्स एवं एन.सी.सी के वरिष्ठ अधिकारी गण के साथ अल्पाहार किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन एवं ग्रुप कमांडर, भोपाल ब्रिगेडियर संजोय घोष , एन.सी.सी के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं नर्मदा महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. ओ.एन चौबे, समेरिटन्स इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत एवं एन.सी.सी चयनित कैडेट्स उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

