नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ भाजपा नगर मंडल नर्मदापुरम की बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग पंकज जोशी , भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल मंडल , प्रभारी लोकेश तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि बैठक में बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की गति और प्रगति पर संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने वन टू वन चर्चा शक्ति केंद्र विस्तारकों से की। इस दौरान शक्ति केंद्र विस्तारक नीरज बरगले , आमीन राइन , मुकेश नागर मनीष परदेशी , अनिल दुबे , रामू चौहान , अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल के सभी शक्ति केंद्रों की बूथ कार्य समिति व पन्ना प्रमुख बन चुकी है। साथ ही इनका डिजिटल कार्य भी लगभग हो गया है। इस अवसर पर संभाग प्रभारी श्री जोशी ने कहा कि हमें अपने सभी शक्ति केंद्र मजबूत करने है एवं पार्टी का वोट बैंक बढ़ाना है। आप सभी शक्ति केंद्र के प्रभारियों ने बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ कार्य कर शक्ति केंद्रों को शक्ति प्रदान की है। हम मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस बैठक में बूथ विस्तारक अभियान संयोजक मोनिका चौकसे , चरणजीत सिंह, महामंत्री पूनम मेषकर , गोलू तिवारी , अर्पित मालवीय , विमल गोस्वामी ममता शर्मा , राहुल ठाकुर , मनीष शर्मा , बिंदिया मांझी , अनुजा मिश्रा , राजेश रायकवार , राजेश मांझी , ओम राय , आशुतोष शर्मा , श्यामू पटेल, शिवांशु सिंगारिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।