नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / रमज़ान का पवित्र माह शुक्रवार को पहले रोज़े का सांथ शुरू हो चुका है। रोज़े के लिए बड़े बुजुर्गों ओर युवाओं के सांथ सांथ बच्चो मैं भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। रोज़े को लेकर बच्चों मैं उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 4 साल के बच्चे भी गर्मी के कठोर रोज़े रख रहे है। शुक्रवार को पहला रोज़ा लगभग 14 घण्टे का रहा। विदित रहे रोज़े के दौरान अन्न और जल दोनों ग्रहण नहीं किया जाता। ईदगाह निवासी रुवेज़ पठान की छोटी बेटी मिनाहिल फातमा ने 4 साल की उम्र में अपना पहला रोज़ा रखा ओर अल्लाह की इबादत कर घर, परिवार और देश के लिए दुआ मांगी। रुवेज़ पठान ने बताया कि उनकी छोटी बेटी ने इस साल अपना पहला रोज़ा 4 साल की उम्र में रखा है। इससे पहले उनकी बड़ी बेटी माहम फातिमा ने पिछले साल 4 साल की उम्र में अपना पहला रोज़ा रखा था। जिसे देखकर मिनाहील फातमा को भी प्रेरणा मिली और रोज़ा रखा। छोटी बहन मिनाहील के साथ साथ बड़ी बेटी माहम ने भी रोज़ा रखा और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

