नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / होलिका दहन के दूसरे दिन से अगले अठारह दिन तक मनाये जाने वाले गणगौर महोत्सव के अंतर्गत आज चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि को माता गौरी की बिदाई भगवान् शिव के साथ कि विधि संपन्न कि गई। साथ ही शक्ति स्वरूपा माता की आराधना कि गई एवं गरबा कर माता को मनाया गया। कार्यक्रम आयोजक आरती चौकसे एवं भारती चौकसे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज कलचुरी समाज कि मातृशक्तियों द्वारा माता गौरी कि बिदाई भगवान् शिव के साथ कि गई। कार्यक्रम संयोजिका आरती चौकसे ने गणगौर के महत्व को बताते हुए इसकी विधि कि जानकारी दी। साथ ही सभी सामजिक महिलाओ द्वारा विभिन्न गेम्स का का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद कंचन चौकसे, पार्षद पूजा मालवीय, गीता चौकसे, ज्योति चौकसे, रीना चौकसे, शीलू जायसवाल, मोनिका चौकसे, पुष्पा चौकसे, रूपा, कविता, रानू, शशि राय, रुचि, आरती, रेखा, सोनिका मालवीय सहित समस्त सामजिक मातृ शक्ति उपस्थित रही। आभार भारती चौकसे द्वारा माना गया।

