नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / बीती सायं 7 बजे के लगभग परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ जोड़ी बनाते दिखा। हसियाकर मुस्कुराता चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र ने सभी लोगों का ध्यान खींचा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारु ने बताया कि इनमें से वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था और माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। वहीं चंद्रमा 3 लाख 79 हज़ार किलोमीटर दूर था दूर रहते हुए दस प्रतिशत चमक के साथ था, सारिका घारु ने बताया कि दूरी में इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोंण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि वे जोड़ी बनाते नज़र आ रहे थे।

