नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में समस्त अधिकारियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित हुए एवं कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से किसानों की ज्वलंत समस्याएं को उनको रखा गया। जिसमें कलेक्टर द्वारा समस्याएं के निराकरण हेतु तत्काल अधिकारियों से पूछा गया एवं उन पर किस प्रकार से कार्य हो सके विचार विमर्श किया गया। अभी कुछ ही समय पहले जो जिला सहकारी बैंक द्वारा 40,00,000 रुपए का घोटाला हुआ। उसमें भी संगठनों ने कलेक्टर को अवगत कराया। जिसमें कलेक्टर द्वारा कॉपरेटिव बैंक के अधिकारियों से सवाल जवाब लिए गए और निर्देशित किया गया की जिन लोगों ने यह पैसे निकाले हैं। उनके ऊपर एफ आई आर की कार्रवाई की जावे। गेहूं, चना अन्य फसलों के उपार्जन समय से पूर्ण हो सके और किसी भी प्रकार की कोई समस्या किसानों को ना हो। मूंग की फसल की बोनी समय से हो सके, जिसके लिए खाद, बीज की व्यवस्था, नेहरों में पर्याप्त पानी एवं बिजली विभाग को निर्देश दिए गए। बैठक में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत भी शामिल हुए। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मोहन यदुवंशी, जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी, जिला युवा अध्यक्ष अरुण पटेल, जिला प्रवक्ता किसान केशव साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, इटारसी तहसील अध्यक्ष बृजेश चौरे, उपाध्यक्ष सरवन चौरे, संयोजक भूपेंद्र चौरे, शैलेंद्र गौर के द्वारा माखन नगर ब्लॉक की समस्याओं को रखा गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

