नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /बनखेडी जिला नर्मदापुरम तहसील बनखेडी के अन्तर्गत बनखेडी से उत्तर दिशा में 25 किमी की दूरी पर ग्राम पंचायत अन्हाई में 22 मार्च 2023 से 9 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें यज्ञाचार्य पं. राम जी शास्त्री वेदाचार्य काशी तथा कथा वाचक बाल विदुषी जय किशोरी काशी व संत राजीव लोचन दास महाराज कामदगिरि चित्रकोट धाम से है! यह यज्ञ 22 मार्च चैत्र नवरात्र से ही आरंभ किया जा रहा है जो पूरे नवरात्रि में रहेगा, जो नौ दिन तक चलेगा। जिसकी पूर्णाहुति 30 मार्च 2023 को होगी। यज्ञ की तैयारी में एक माह पूर्व से पूरा अन्हाई गाँव लगा हुआ है। गाँव के लोगों में एक अलग उत्साह व खुशी का महोल नजर आ रहा है। सभी ग्राम वासी एक जुट होकर यज्ञ को सफल बनाने की तैयारी में लगा है। साथ में अन्हाई के राज परिवार से राजा सहाब का सभी ग्रामवासियों के लिए विशेष सहयोग बना हुआ है। कथा के चतुर्थ दिवस शनिवार को श्रृद्धालुओ ने भाव विभोर हो कर कथा के साथ भजनों का आनंद लिया।

