नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / बीती रात मध्यरात्रि को एक कार एमपी 38 जेड ए 1401 अनियंत्रित होकर कोठी बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने लेटर बॉक्स की दीवार के पास पलट गई। शहर कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार बेगमगंज का एक परिवार नर्मदा स्नान को आए थे। रात्रि के दौरान लगभग 3:00 बजे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने का कारण है कि कार के पीछे एक साथ कुत्तों का झुंड भागने लगा, जिस वजह से कार पर से ड्राइवर का नियंत्रण नहीं रहने और कार एक पत्थर पर चढ़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना से कार का काफी नुकसान हुआ है। कार में सवार दो लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

