नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / शनिवार दिनांक 25/03/2023 को राष्ट्रवादी युवा वाहिनी द्वारा हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह अयोजन श्री कुंज गार्डन में किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री गोलू राजपूत ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह का अयोजन किया गया। इसमें शहर के गणमान्य नागरिक सहित युवा गण मौजूद रहे। इस अवसर पर नर्मदापुराम विधायक सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महाला, भाजपा नगर मंत्री मनीष परदेसी, सीवी रमन कॉलेज के संचालक विवेक भदौरिया, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गजेंद्र राव, राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नीरज कैथवास, राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री गोलू राजपूत, राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक अजय वर्मा, राष्ट्रीयवादी युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र धाकड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

