नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / भारतीय किसान संघ की जिला बैठक कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई । बैठक में विगत दिवस हस्तिनापुर में संपन्न अखिल भारतीय जैविक कार्यशाला में उपस्थित हुए संभागीय अध्यक्ष भारतीय किसान संघ नर्मदा पुरम सर्वज्ञ दीवान ने संस्मरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक मोहन भागवत द्वारा अपने उद्बोधन में गो आधारित जैविक खेती को अपनाने के लिए किसानों से आव्हान किया। जिसके तारतम्य में आज भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है, कि प्रारंभिक तौर पर वह स्वयं जैविक खेती को कुछ मात्रा में अपनाते हुए आसपास के किसानों को भी इस बाबत प्रोत्साहित करेंगे। संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने बैठक में संगठन के विस्तार बाबत अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए गांव गांव में ग्राम समितियों का गठन एवं निकट भविष्य में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का परिवार मिलन समारोह आयोजित करने का आह्वान किया। जिसमें सर्वसम्मति बनी है, बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने वर्तमान में बिजली वितरण प्रणाली के शेड्यूल में भारी विसंगतियों पर अपना असंतोष जाहिर करते हुए इसमें सुधार की मांग की है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षित विद्युत कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाने की मांग की है। ज्ञातव्य हो कि भारतीय किसान संघ भविष्य के बिजली संकट को देखते हुए जनवरी माह से ही शासन प्रशासन से यह मांग करता आया है कि वह शीघ्र अति शीघ्र ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत संसाधनों का रखरखाव प्रारंभ करवा दे लेकिन ऐसा हो ना सका। जिसका खामियाजा भुगतने को आज ग्रामीण किसान अभिशप्त हैं, भारतीय किसान संघ की संभागी संयोजिका चित्रा हरण एवं जिला संयोजिका आरती राजपूत द्वारा अधिक से अधिक संख्या में महिला सदस्यों को भारतीय किसान संघ से जोड़ने हेतु अपनी ओर से पहल करने की घोषणा की है। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन ब्यास, संभागीय मीडिया प्रभारी शिव मोहन सिंह, जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जिला मंत्री उदय पांडे, श्याम शरण तिवारी, ग्यारस पटेल , बृजेश राजपूत, किशोर यादव, ओमकार राजपूत , शंकर सिंह पटेल, रामेश्वर जाट, लाला पटेल, राजू तोमर, कमल राय, विष्णु पटेल उपस्थित थे।

