नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / श्रीराम नवमी के अवसर ओर 30 मार्च को भव्य शोभा यात्रा सायंकाल 4 बजे से सेठानी घाट से निकलेगी। आयोजन को लेकर धार्मिक व युवा संगठनों के बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी ने अधिक उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेने पर सहमति जताई। पिछले वर्ष रामनवमी की शोभायात्रा के विशाल स्वरूप जैसे ही इस वर्ष भी रखने के लिए सभी ने इच्छा जताई। बैठक में युवाओं ने गत वर्ष की भांति डीजे, भजन मण्डल व झांकी की व्यवस्था रखने का सुखाव दिया। साथ ही शहर में यात्रा की जानकारी अनाउन्समेन्ट के माध्यम से प्रचारित करवाने की मांग रखी गयी। अन्य सुझाव में यात्रा में सफेद कुर्ता व शर्ट के साथ अंगवस्त्र का ड्रेस कोड करने की बात रखी। बैठक में अभाविप, काले महादेव समिति, विहिप, जय हो समिति, प्रिंस क्लब, सहाया ग्रुप, राष्ट्रीय बजरंग दल, संकल्प संस्था व अन्य समिति से जुड़े लोग उपस्थित हुये। बैठक पूर्व विधायक पंडित गिरिजा शंकर शर्मा के निवास पर रखी गई।

