नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुर करन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में दिनांक 22/3 /23 से 31/03/23 तक चैत्र नवरात्रि में चलाए जा रहे संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27/03/23 को डीएसपी महिला सेल प्रभारी नीलम बघेल के नेतृत्व में महिला थाना नर्मदापुरम से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुरेखा निमोदा, महिला थाना का स्टाफ एवं पुलिस लाइन, थाना देहात, कोतवाली, माखन नगर एवं इटारसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उपरोक्त फ्लैग मार्च महिला थाना से शुरू होकर सब्जी मंडी , कोठी बाजार, एस पी ऑफिस चौराहा , नेहरू पार्क, सतरास्ता , बस स्टैंड

