नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का स्वागत भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मंत्री कमल पटेल से गेहूं चना उपार्जन व सेवा सहकारी समितियों के अल्पकालीन फसली ऋण की निर्धारित अंतिम देय तिथि बढ़ाए जाने एवं ग्रीष्मकालीन मूंग की सिंचाई के लिए पानी छोडे जाने के विषय में चर्चा की। कृषि मंत्री ने कहा कि शिवराज सरकार की मंशा है कि गांव में ही रोजगार का सृजन हो, इसके अलावा कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री अर्पित सिंह सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

