नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज 28 मार्च को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के गठन को 5 वर्ष पूर्ण हुये। संस्था की सालगिरह पर सभी ने बहुत उत्साह पूर्वक मनाई । मॉं नर्मदा जी के प्राचीन मंदिर में जा कर सभी सदस्यों ने मंदिर के मुख्य पंडि़त डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर , कथा वाचक पंडि़त अनिल मिश्रा के सनिध्य में पूजन एवम आरती की प्रसाद वितरण किया । दुर्गा स्वरूप कन्याओं को कन्या भोजन कराया । संस्था की संस्थापिका एवम अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि जब सें मॉं नर्मदा सहयोग संस्था का गठन हुआ है, हमारी संस्था लगातार सामाजिक धार्मिक एंव राष्ट्रीय आयोजन करती आ रही है । बहुत सारे मेडिकल कैंप , प्याऊ , ऊनी कपड़े वितरण , पर्यावरण पर कार्य मॉं नर्मदा जी की सफाई को लेकर धार्मिक आयोजन में शंकर पुराण , श्री मद भागवत जी , मॉं नर्मदा जी की महा आरती एवम राष्ट्रीय पर्व भी मनाती है । दिव्यॉंग बच्चों को आर्थिक संवलता के लिये भी कार्य करती हैं। सरकार की योजनाओं में भी सहभागी रहती है । हर क्षैत्र में कार्यरत रहती है, सभी सदस्य बहुत मिलजुल कर कार्य करते है और हर कार्य में पूर्ण सहयोगी रहते है । हर मेंबर का संस्था में विशेष स्थान है । आयोजन में मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के परम संरक्षक डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर , संरक्षक पंडि़त अनिल मिश्रा , संरक्षक सफलता तिवारी , अध्यक्ष नीरजा फौजदार , रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव , भारती शर्मा , उषा अग्रवाल , कमल झा , शारदा जैन , आशा बाजपेयी , अनीता आर .एल जैन , अल्पना सक्सेना, रानी अरोरा , जॉन आजाद , अनामिका वर्मा , ममता कुशवाहा , सिमरन अरोरा , अनन्ता चौबे आदि उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएँ दी और हमेशा साथ रहने का वादा किया।

