नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि एमपीसीए ग्राउंड पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। सीनियर वूमेसं इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के मंगलवार को खेले गए मैच में बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवरों में 84 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैदेही राजपूत में सर्वाधिक 17 रनों का योगदान दिया। नर्मदा पुरम टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचि जैन 3 विकेट, माही ठाकुर ने 2 विकेट, अनन्या दुबे, अचला दुबे एवं कृतिका ने 1-1 विकेट का योगदान दिया। इसके पश्चात 85 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदापुरम टीम ने अनन्या दुबे की शानदार नाबाद 52 रनों की पारी की बदौलत 1 विकेट खोकर 85 रन बनाए और मैच को 9 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से अचला दुबे ने नाबाद 27 रन बनाए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज खेला जाएगा। आज के मैच के अंपायर की भूमिका गजेंद्र सलूकी एवं श्रीमती वर्षा पटेल ने निभाई।

