नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / मंगलवार दिनांक 28/03/2023 को सायं 6:00 बजे थाना कोतवाली से आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु शहर के प्रमुख मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें पीओपी पराग सैनी, शहर कोतवाली विक्रम रजक, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे एवं पुलिस बल शामिल रहा।

