नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ ग्राम पंचायत सेल माखनलाल रिछारिया सचिव की चल रही है मनमानी। ग्राम सैल की महिलाओं ने ऑनलाइन द्वारा 15 दिन पहले ऑनलाइन के माध्यम से केवाईसी करवाई थी, जब बहना फॉर्म डालने गई तो ईकेवाईसी पोर्टल पर नहीं बता रहा है। जब सचिव से पूछा तो उनको जवाब दिया कि आप केवाईसी करवा कर आए फिर आप का फॉर्म डाला जाएगा। जबकि माखनलाल रिछारिया ने अप्रूवल नहीं किया गया और बहना को परेशान किया जा है। सचिव की मनमानी चल रही है, शासन ने आदेश भी दे दिए हैं कि यह केवाईसी अप्रूवल करें और काम प्रारंभ करे । इसके बाद भी सचिव एप अप्रूवल नहीं कर रहे हैं। ekyc को रिजेक्ट कर रहे हैं। इस कारण ग्राम सैल की बहना परेशान हो रहे है।

