नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / इटारसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा के आदेशानुसार पाठ्यक्रम अनुसार वाणिज्य एवं प्राणीशास्त्र विभाग की छात्राओं द्वारा इंटर्नशिप हेतु पशु आहार एवं प्रबंधन विषय पर पशु आहार संयंत्र म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, कीरतपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। जिसमें प्रबंधक डॉ. सुनील चौधरी द्वारा छात्राओं को कच्चा माल, बैचिंग, ग्राइंडिंग, मिक्सिंग, स्टीम कंडीशनिंग, मोलाशेस, पेलेटिंग, कूलिंग, स्क्रीनिंग, बेगिंग आदि के विषय विस्तार से बताया। वाणिज्य विभाग के अमित कुमार ने बताया कि छात्राये इस प्रकार के प्रशिक्षण से भविष्य में अपना रोजगार स्थापित कर सकती हैं। प्राणी शास्त्र विभाग के डॉ. संजय आर्य ने बताया कि छत्राओ ने पशु आहार बनने की पूरी प्रक्रिया, पशुओ में दूध उत्पादन में वृद्धि, आहार प्रयोगशाला, पशु आहार की उपयोगिता, पशु आहार में मिलने वाले रासायनिक व अनाज आदि के विषय मे विस्तार से समझा।

