इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / वार्ड 7 साईनाथ बेकरी के पास एवम वार्ड 9 पीपल मोहल्ला में नगर पालिका के सहयोग से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत वार्ड 6, 7, 8 ,9 के फॉर्म भरे जा रहे है एवम के वाय सी दिनांक 25 मार्च से की जा रही हैं। जिसमे नगर पालिका से धनेस्वरपुरी गोस्वामी , वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति बाबरिया, राजकुमार बाबरिया, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से नगर संयोजक अजय मंजारिया , संयोजक अमीना गोलंदाज सह संयोजक मुमताज वी, अनिता सैनी , शेख अमजद कल्लू भाई , बबलू उपस्थित रहे।

