नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /राम नवमी के अवसर पर गुरुवार को निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का 20 फुट का आदम कद मॉडल श्रदालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। ज्ञातव्य है कि पिछले साल श्रीराम नवमी के अवसर पर शोभायात्रा समिति द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने की खुशी में निर्माणाधीन रामजन्मभूमि मन्दिर का 20 फुट लम्बा और 10 फुट ऊंचा आदम कद मॉडल तैयार करवाया गया था। लेकिन वर्ष भर में यह झांकी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे इस बर्ष स्थानीय कलाकार कुंदन द्वारा सजाया संवारा जा रहा है। झांकी की मरम्मत साहू धर्मशाला में कई जा रही है। मन्दिर की झांकी के लिए विशेष तौर पर खुला ट्रॉला छिन्नमस्तिका समिति द्वारा उपलब्ध करवाया गया है।
*शाम चार बजे से सेठानी घाट से निकलेगी शोभा यात्रा*
लगभग तीन दशक आए ज्यादा समय से निकाली जा रही शोभा यात्रा इस वर्ष सेठानी घाट से होकर सेंट्रल बैंक तिराहा, सराफा चौक, मोरछली चौक, इंदिरा चौक, सतरास्ता, जयस्तंभ होकर वापस सेठानी घाट आएगी। यात्रा का कई चौक चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। समापन में सामूहिक आरती और हनुमान चालीसा पाठ होगा। समिति के पं गिरिजाशंकर शर्मा, महेंद्र चौकसे, पं. भालचन्द्र खड्डर व अन्य ने आमजन से शोभायात्रा में सम्मलित होने की अपील की है।

