नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ ख्यातनाम राष्ट्र कवि दादा भवानी प्रसाद मिश्र के जन्म दिवस पर आज उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नर्मदापुरम जिले की तहसील डोलरिया के ग्राम खरखेडी, टिगरिया ग्राम में जन्मे राष्ट्रीय कवि पंडित भवानी प्रसाद मिश्र की जन्म भूमि पर आसपास के लोग सहित ग्राम वासी उनके घर पहुंचे। जहां उन्हें याद किया गया। श्री मिश्र का जन्म सन् 29 मार्च 1913 में एक छोटे-से गांव में गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ। जिले की धरती की गोद से एक महानायक बनकर पहचान बनाई। अपनी कविताओं से अपने परिवार व अपने गांव का नाम ही नहीं अपितु अपने जिले, प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन किया। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के साथ में आन्दोलन में सक्रिय रहकर स्वतंत्रता सेनानी के नाम से भी जानें गए। बुधवार को 29 मार्च पर उनकी जन्म तिथि पर मिश्र जी के परिवार में उनके पोते पंडित प्रवीण मिश्र, पत्नी अभिलाषा मिश्र, वृद्ध माताजी सरोज मिश्र, और ननी मुनी बेटीयां आरोही, दिव्या मिश्र, साथ में उपस्थित ग्रामीणों में वयोवृद्ध किशोरी गिर महंत , ताराचंद गौर, नर्मदा प्रसाद गौर, संतोष मालवीय, श्रीराम गौर, विनय गौर, अरुण गौर, प्रदीप गौर, उपस्थित रहे। इस दौरान दादा भवानी प्रसाद मिश्र जी के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण किया।

