इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संभागीय उपाध्यक्ष गौरव बाथम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संघठन के विनोद राजपूत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में एक जरूरतमंद मरीज को इमरजेंसी ब्लड की आवश्यकता पर तुरंत रक्तदान के लिए पहुंचे । इसी तरह संगठन के अन्य सदस्यों ने आज जगह जगह वृक्षारोपण किया एवं पक्षियों के लिए जल पात्र की व्यवस्था की सभी ने। इन्ही संदेश के साथ समाज में एक नया आयाम स्थापित किया एवं मित्र का जन्मदिन मनाया।

