नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बुधवार के दिन नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए अनन्या दुबे की शानदार 81 रन एवं शिवानी संतोरेकी 57 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर बनाया बैतूल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अलीशा ने 2 विकेट शुभी ने 2 विकेट तथा कल्याणी ने 2 विकेट का योगदान दिया। इसके पश्चात बेतूल टीम ने अपनी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 113 रनों पर ऑल आउट हो गई बैतूल टीम की ओर से सर्वाधिक 35 रनों का योगदान पूर्वी ने दिया नर्मदा पुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवानी संतोरे ने शानदार 3 विकेट लिए तथा सच्ची जैन एवं अनामिका ने 1-1 विकेट का योगदान दिया। इस तरह नर्मदापुरम ने बेतूल को फाइनल मैच हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका विष्णु बोरासी एवं गजेंद्र सालोंकी ने निभाई स्कोरर की भूमिका श्रीमती वर्षा पटेल ने निभाई। मैच के पश्चात का प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती माया नारोलिया (प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ) विशेष अतिथि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल फौजदार , मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष राजेश चौरे, कुलभूषण मिश्रा, राजीव दुबे, कोच श्रीमती वर्षा पटेल , अजय मोरैया, विष्णु प्रसाद बोरासी शैलेंद्र सिंह पवार आकाश चौरे एवं समस्त एनडीसीए स्टाफ मौजूद थे।

