इटारसी / प्रदीप गुप्ता / पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बनखेड़ी आगमन को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज राठौर के निवास सूरजगंज में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल द्वारा नियुक्त कार्यक्रम प्रभारी इटारसी ब्लॉक राजेंद्र सिंह तोमर द्वारा कांग्रेस के सभी संगठनों के प्रमुखों की बैठक पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू की उपस्थिति में आयोजित की गई। दिनांक पांच अप्रैल को 11 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में मंडलम, सेक्टर की बैठक में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं से भेंट कर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आज की बैठक में सभी अध्यक्षों, प्रमुखों ने अपने सुझाव विचार रखे, वाहन, भोजन व्यवस्था, झंडे, बैनर, प्रचार प्रसार अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए सभी संगठन अपने प्रयास करेंगे। इसके बाद इटारसी नगर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक कार्यक्रम प्रभारी सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ व कांग्रेसजनो की उपस्थिति में होगी, जिसमें कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा कर अंतिम रूप दिया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस मोहन झालिया, पंकज राठौर, कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक विभाग परमजीत लाली सलूजा, उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डा. नरेंद्र वर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष अजय अहिरवार, कांग्रेस खेल विभाग जिला अध्यक्ष रामशंकर सोनकर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बेस, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौम्य दुबे, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा भदौरिया, कांग्रेस सेवादल नगर अध्यक्ष दीपक धर, जिला यंग बिग्रेड महिला विंग अध्यक्ष नेहा चावरे, सामाजिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष देवी मालवीय, व्यापार एवम उद्योग प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रवि अग्रवाल, खेल विभाग नगर अध्यक्ष दुर्गेश बतोशिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

