नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ कोठी बाजार के पीपल चौक पर चल रहे आंगनवाडी एवं आशा ऊषा कार्यकर्ताओ प्रर्दशन के बीच समाजिक कार्यकर्ता शरीफ़ राइन एवं उनके सहियोगीयों ने मातृ शक्ति कार्यकर्ताओं में फलिहार बांटा। श्री राइन ने कहा की नवरात्री का पावन पर्व चल रहा है, जहां आदिशक्ति की आराधना और उपासना की जाती है वही कोरोना वारियर ये कार्यकर्ता जो शक्ति का रुप कही जाती हैं, इन्हे कोई पूछ नहीं रहा है ये दस दिनों से धरने पर बैठी हैं, किसी ने इनका हाल जानने की कोशिश नहीं की। नवरात्र में मातृशक्ति उपास रखकर अपनी बातों और मांगों को सरकार के सामने कहना चाहती हैं, तो कोई इनकी परवाह नहीं कर रहा है। हम इन बहनों के साथ हैं और इनकी लड़ाई में इनके साथ खड़े हैं। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन भी डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ।

