नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /वार्ड 02 की पार्षद श्रीमती नमना प्रमोद सोनी ने तिलक भवन में अनुशासन की भव्य मिशाल के साथ प्रतिदिन लाडली बहना के फार्म भरवा रही हैं। प्रथम दिन पहिले पाँच बहिनो को कुमकुम लगाकर स्वागत किया। आपरेटर भावना वर्मा, आपरेटर लैपटाप पर लाडली बहिना फार्म भर रही, रजिस्टर पर प्रविष्टी आँगनवाड़ी से आरती तोमर, श्रीमती रीता सराठे कर रही है। इस अवसर पर पार्षद नयना प्रमोद सोनी, जन अभियान परिषद वैलन्टियर कु.जयबाला निगम डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर वी . डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर 323 जी 2 मात्रशक्ति क्लब , नर्मदापुरम. नगरमँडल महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष, आजीवन सदस्य भारतीय रैडक्रास सोसायटी शास. जिला चिकित्सालय प्रतिदिन उपस्थित हो रही है। बहिनोँ के बैठने की सुव्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था है। नयना सोनी, जयबाला निगम, श्रीमती पूनम साँगिया, श्रीमती सँगीता चौकसे नगर पालिका, विभिन्न बैँको से बहिनोँ के द्वारा कै. बाय. सी. मे मदद कर जागरूकता अभियान चलाकर मदद कर रही है।

