नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ चैत्र नवरात्र में देवी मां के नो दिन नो रूपों को पूजा जाता है। नवरात्रि के प्रारंभ से ही छोटे-छोटे बच्चे एवं पुरुष, महिलाएं सुबह देवी मां के मंदिर जाकर जल चढ़ा कर 9 दिन उपवास रखते हैं। शहर में कई जगह ज्वारे भी रखे जाते हैं। यहीं भक्तों की अपनी देवी मां के प्रति अटूट श्रद्धा है। माथुर वैश्य गुप्ता समाज की महिला मंडल ने आज अष्टमी पर देवी मां के भजन गाकर आराधना की एवम देश एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए वरदान मांगा।

