भोपाल /प्रदीप गुप्ता /रामनवमी के अवसर पर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने देश और प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बार की रामनवमी विशेष है। क्योंकि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हो रहा है। शीघ्र ही इस बार हम सब भगवान श्री राम के मंदिर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से देखेंगे। हजारों वर्षों के संघर्ष के बाद हमें सफलता मिली है। लाखो करोड़ों लोगों के सपने को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहयोग किया है। एक बार फिर आप सभी को रामनवमी की बधाई देता हूं।