नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत आवेदन शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने माखननगर जनपद पहुंचकर यहां ग्राम पंचायत आंचलखेड़ा, सुआखेड़ी एवं पनवासा के केंद्रों पर महिलाओं से आवेदन लेने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने उक्त केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए। उन्होंने जनपद सीईओ माखननगर को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सुव्यवस्थित ढंग से शिविरों का आयोजन किया जाए। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 30 से अधिक आवेदन भराएं जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, जनपद सीईओ माखननगर संदीप डावर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

