इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 30 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक बड़े मंदिर के पीछे जवाहर मार्केट में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. शशांक प्रताप सिंह, डॉक्टर नितेश दीवान, डॉक्टर कपिल खुदरे, शिवम सिंह, पूजा मालवी एवं पैरा मेडिकल स्टाफ प्रिया यादव, भूमिका वर्मा, सोनाली भागवत, अनुज, मनीष ठाकुर, शोभाराम पावक ने अपनी सेवाएं दी। संयुक्त व्यापार महासंघ सचिव संघ सचिव सन्मुख दास सनी चेलानी ने जानकारी दी कि 391 मरीजों की जांच निशुल्क की गई एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सभापति राकेश जाधव, पार्षद श्रीमती कीर्ति दुबे एवं पार्षद श्रीमती मनीषा अग्रवाल, संयुक्त व्यापार महासंघ संरक्षक सुधीर गोठी, मोहनलाल चेलानी, कर्मवीर गांधी एवं दीपक हरिनारायण अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष लकी गोरियानी, महामंत्री अर्जुन भोला, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बबलू अग्रवाल एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। मंच संचालन सनी चेलानी द्वारा एवं आभार राजेंद्र बबलू अग्रवाल द्वारा किया।

