नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ भगवान राम के जन्मोत्सव पर नर्मदापुर युवा मंडल नर्मदापुरम द्वारा कल शुक्रवार को शाम 6 बजे से अग्निहोत्री गार्डन फेस- 2 में भजन संध्या एवं श्रीराम प्रसंग व्याख्यान का आयोजन किया गया है। नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि प्रसंग व्याख्यान के वक्ता पं. तरूण तिवारी रहेंगे। नर्मदापुर युवा मंडल सदस्यों ने सभी रामभक्तों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

