नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जल, जंगल जमीन को लेकर देश भर में चल रहे आदोलनों एवं राष्ट्रीय समन्वय द्वारा आगामी 1 एवं 2 अप्रैल 2023 को एक राष्ट्रीय बैठक नर्मदा-तवा संगम स्थल बांद्राभान में आयोजित की जा रही है। इस राष्ट्रीय बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होने नर्मदापुरम आ रहें हैं। कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर आज दोपहर 2 बजे से कोठी बाजार पत्रकार भवन के सामने स्थित साईं आर्यन रेस्टोरेंट में एक पत्रकार वार्ता भी लेंगी। नर्मदा बचाओ संरक्षण समिति की अध्यक्ष गीता मीणा ने बताया कि पत्रकार वार्ता को जन आंदोलनो का राष्ट्रीय समन्वयक एवं नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर, किसान संघर्ष समिति की आराधना भार्गव, बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के राज कुमार सिन्हा संबोधित करेंगे।

