नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित होने वाले मंदिर का आदम कद मॉडल, शोभा यात्रा का बना आकर्षण।
राम नवमी के अवसर पर गुरुवार को राम लला का जन्मोत्सव मनाकर भव्य शोभा यात्रा सेठानी घाट से निकली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का 20 फुट का आदम कद मॉडल श्रदालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। ज्ञातव्य है कि पिछले साल श्रीरामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा समिति द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने की खुशी में निर्माणाधीन रामजन्मभूमि मन्दिर का 20 फुट लम्बा और 10 फुट ऊंचा आदम कद मॉडल तैयार करवाया गया था। लेकिन वर्ष भर में यह झांकी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे इस बर्ष स्थानीय कलाकार कुंदन द्वारा सजाया संवारा गया।
शाम चार बजे से सेठानी घाट से रामलला का जन्म उत्सव मनाया उसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई। लगभग तीन दशक से ज्यादा समय से निकाली जा रही शोभा यात्रा इस वर्ष सेठानी घाट से होकर सेंट्रल बैंक तिराहा, सराफा चौक, मोरछली चौक, इंदिरा चौक, सतरास्ता, जयस्तंभ होकर वापस सेठानी घाट पहुंची। यात्रा का कई चौक, चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। मुस्लिम समुदाय द्वारा भी शोभा यात्रा का स्वागत कर कोमी एकता का परिचय दिया । समापन में सामूहिक आरती और हनुमान चालीसा पाठ हुआ। सात रास्ता पर काली कमेटी के प्रकाश शिवहरे द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया । मातृ शक्ति एवं बच्चों के साथ शोभा यात्रा में विभिन्न धार्मिक संगठन के सदस्य भी शामिल रहे। शोभा यात्रा में समिति के पं. गिरिजाशंकर शर्मा, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, पंडित वैभव शर्मा, समाज सेवी राकेश फौजदार, प्रशांत श्रीवास , पियूष शर्मा , अरुण शर्मा, अर्पित मालवीय एवम शहर के धर्म प्रेमी शामिल रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

