नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ आज सुबह से बारिश से किसानों के खेत में गेहूं की फसल कट कर रखी है, जिसे ढककर बचाया जा सकता है। लेकिन जो फसल कटने को तैयार है, पानी लगने से गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा । कटे हुए गेहूं में भी नमी आ जायेगी। कुछ दिन पहले तेज हवा ने फसल को आड़ा कर दिया था। जिससे गेहूं के दाने की चमक कम हो जाती हैं।

